भाजपा : टिकट बंटवारे में फायदे में रहे चंपाई सहित ये नेता, इनको लगा झटका

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। भाजपा ने 66 उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची जारी होने के बाद ‘कहीं खुशी-कहीं गम’ देखने को मिल रहा है। हालांकि हाल में झामुमो छोड़कर भाजपा में आए चंपाई सोरेन को बड़ा फायदा हुआ है। कई नेताओं को झटका भी लगा है।

चंपाई सोरेन को टिकट मिलना पहले से तय था। भाजपा ने उनके बेटे और कुछ समर्थकों को भी टिकट दिया है। चंपाई को सरायकेला से प्रत्‍याशी बनाया गया है। उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से टिकट मिला है।

लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, गीता कोड़ा, सीता सोरेन फायदे में रहे। अर्जुन मुंडा की पत्‍नी को टिकट मिल गया। अन्‍य को पार्टी ने टिकट दे दिया। सबसे अधिक फायदे में ओडिशा से राज्‍यपाल रघुबर दास हैं। मंत्री, मुख्‍यमंत्री रहे। राज्‍यपाल हैं। अब उनकी बहू को टिकट मिल गया है।

सबसे अधिक फायदे में रौशनलाल चौधरी रहे। पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों पर प्रत्‍याशियों की सूची जारी हुई। उसमें उनका नाम था। बड़कागांव से उन्‍हें उम्‍मीदवार बनाया गया था। मंजू देवी भी कुछ दिन पहले ही पार्टी में आई थी। उन्‍हें जमुई से टिकट मिल गया। लोबिन हेम्‍ब्रम को टिकट मिलना तय था। आपसी टांग खिंचाई में रांची से सीपी सिंह फिर टिकट पाने में कामयाब रहे।

पार्टी प्रवक्‍ता जेबी तुबिद, पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को झटका लगा है। जेबी तुबिद तो दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। डॉ मरांडी और श्रीमती कुजूर को भी बीते विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *