भाजपा के जिला महामंत्री चंदन जायसवाल झामुमो में शामिल

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा जिला भाजपा के मंत्री व सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। उन्हें झामुमो में शामिल कराने की प्रक्रिया झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूरी की।

इस मौके मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में लोकतंत्र खत्म हो गया है। अब यह व्यक्तिवादी पार्टी बन चुकी है। चंदन जायसवाल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के दौरान महत्व दिया जाता है, जबकि चुनाव के बाद उनकी उपेक्षा होती है।

झामुमो में शामिल होते हुए श्री जायसवाल ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रति अपनी आस्था जताई। कहा कि श्री ठाकुर ने गढ़वा का उल्लेखनीय विकास किया है। उनके नेतृत्व में गढ़वा का आगे भी विकास होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj