सरकारी विद्यालय के 173 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत सोमवार को कांके प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान बीडीओ विजय कुमार, बीइइओ सुरेश चौधरी, बीडब्लूओ अइनुल हक के द्वारा बुनियादी विद्यालय कांके, राजकीय मध्य विद्यालय पिठोरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुट्टू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेसरा के 173 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बीडीओ ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा सीधे तौर पर छात्रों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है।

बीडीओ ने कहा कि इससे बच्चे उत्साहित होंगे। शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे। वहीं छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj