रांची। सीसीएल में नवनियुक्त कैटेगरी-1 के कामगारों में कार्य कुशलता एवं क्षमता वृद्धि करने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास विभाग ने सिस्टम विभाग के सहयोग से बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन किया। यह 30 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक चला।
प्रशिक्षण सिस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। इससे मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए 18 कैटेगटी-1 के कर्मचारी लाभांवित हुए। मानव संसाधन विभाग के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित समापन सत्र में सभी कर्मचारियों को महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) रमाकांत पांडे ने संबोधित किया। उन्हें अपने कार्यस्थल पर निरंतर आगे बढ़ते और प्रगतिशील रहने के लिए प्रेरित किया।
संभी प्रशिक्षुओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। समापन सत्र का संचालन एवं धन्यवाद प्रबंधक (खनन), मानव संसाधन विकास विभाग चन्द्र शेखर प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। इसमें विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj