स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल, धुर्वा में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्‍दी, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में भाग लेकर आकर्षण का केंद्र बन गए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और मुख्य अतिथि बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर लखबीर सिंह ‘बरार’ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रो बरार ने कहा कि विद्यालय में प्रदर्शनी के आयोजन से छात्रों की प्रस्तुति कौशल के साथ-साथ सोच और जिज्ञासा भी विकसित होती है। यह छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है।

प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा निर्मित क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने छात्रों को उनकी मेहनत और प्रतिभा के लिए बधाई दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj