गांधी जयंती पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से 26 कैैदी हुए रिहा

झारखंड
Spread the love

रांची। गांधी जयंती के शुभ अवसर पर रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन 2 अक्‍टूबर को किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन, डालसा सचिव कमलेश बेहरा एवं अन्य न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित थे।

विभिन्न न्यायालयों में लंबित 24 वादों के निष्पादन के निमित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में संसीमित बंदियों के आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था। जेल अदालत का लाभ देते हुए 26 बंदी को कारा से मुक्त किया गया।

ज्ञात हो कि इसके लिए रांची व्यवहार न्यायालय के न्यायायुक्त के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों की कमेटी गठित की गई थी। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, डालसा सचिव कमलेश बंहरा एवं एलएडीसी के सदस्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा, वीरेन्द्र प्रताप एवं सौरभ पांडेय शामिल थे।

जेल आदलत में निष्पादित होने वाले मुकदमों और बंदियों का चयन किया था। इसकी सूची तैयार करने में एलएडीसी के उपरोक्त सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। न्यायिक दंडाधिकारियों द्वारा चयनित मुकदमों का सभी वादों को निष्पादन आज जेल अदालत में गांधी जयंती के अवसर पर बंदियों को उनके कारा में बिताई गई अवधि का लाभ देते हुए मुक्त किया गया।

जेल अदालत-सह- विधिक जागरुकता शिविर में मुख्य अतिथि अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव ने बंदियों की समस्या को सुना। तुरंत निराकरण के लिए झालसा सचिव एवं उपस्थित कारा कर्मी के सदस्यों को निर्देशित किया। उक्त अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन द्वारा मोटरगाडी दुर्धटना एवं न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव द्वारा जेल अदालत के महत्व के संबंध में बंदियों को जानकारी दी गई।

उक्त अवसर पर काराधीक्षक, कारापाल कारा लिपिक, कारा कर्मी बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार, एलएडीसी के सदस्य, न्यायालयकर्मी और बंदी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj