- कुत्तों का नि:शुल्क टीकाकरण होगा
रांची। घातक बीमारी रेबीज और इसकी रोकथाम के उपायों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रांची वेटनरी कॉलेज में 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाएगा। ग्लोबल अलायंस फॉर रेबीज कंट्रोल द्वारा समन्वित इस कार्यक्रम के लिए इस वर्ष का थीम ‘रेबीज की सीमाओं को तोड़ना’ रखा गया है।
बीएयू के वेटनरी क्लीनिकल कॉम्पलेक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर पशुओं के लिए नि:शुल्क टीकाकरण एवं दवा का वितरण होगा। छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक लोग इसके लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
रेबीज एक ट्रांस बाउंड्री बीमारी है, जिससे प्रतिवर्ष दुनिया के 150 से अधिक देशों में लगभग 60 हजार लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से 95% मामले अफ्रीका और एशिया में होते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj