बीआईटी लालपुर में कार्यशाला आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी, मेसरा, लालपुर में एकेडमिक फोरम की संयोजक सुश्री अनुपमा सहाय के नेतृत्व में एक कार्यशाला 24 सितंबर को आयोजित की गई। इसका विषय ‘सॉफ्ट स्किल फिजिकल मोड’ था।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रोफेसर पीके डेविड थे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शारीरिक और भौतिक रूप से जहां वस्तु और व्यक्ति उपलब्ध होते हैं, इसके कई लाभ है, जो इस विषय के महत्व को बताता है। व्यक्ति संपर्क में होता है और आपसी संवाद करता है। शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य लाभ भौतिक अनुभव को एक दूसरे को बतलाता है। प्रबंधन के प्रथम वर्ष के छात्रों को इससे उनके अधिकारी बनने पर सहयोगी होता है।

कार्यशाला में प्रभारी डॉ प्रणव कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, मनोज गिरी सहित प्रबंधन विभाग के छात्र और छात्राएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj