वीएल कांथा राव को मिला केंद्रीय कोयला सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। वीएल कांथा राव को केंद्रीय कोयला सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। नियमित नियुक्‍त‍ि या पदस्‍थापन होने तक वह इस पद पर बने रहेंगे। इसका आदेश 1 सितंबर, 2024 को एसीसी ने जारी कर दिया।

श्री राव वर्तमान में केंद्रीय खान सचिव के पद पद कार्यरत हैं। वह मध्‍य प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईएएस हैं। उन्‍हें कोयला सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार दिए जाने का आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

बताते चलें कि तत्‍कालीन केंद्रीय कोयला सचिव अमृत लाल मीना मूल कैडर में वापस लौट गए हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बिहार सरकार के अनुरोध पर श्री मीना को उनके मूल कैडर में वापस भेजने की मंजूरी 30 अगस्‍त को दे दी थी।

श्री मीना मुख्‍य सचिव स्‍तर के अधिकारी हैं। बिहार में नए मुख्‍य सचिव की तलाश तेजी से हो रही है। श्री मीना को बिहार के अगले मुख्‍य सचिव के रूप में देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj