एक्सपो उत्सव में मिलेगी 50% तक की छूट, ब्रोशर और पोस्टर जारी

झारखंड
Spread the love

  • मोरहाबादी मैदान में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा आयोजन

रांची। एक्सपो उत्सव-2024 रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाला है। इस आयोजन का ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन 15 सितंबर को लालपुर स्थित होटल रेनड्यू में किया गया। इस मौके पर जेसीआई रांची के प्रमुख पदधारी और आयोजन समिति के सदस्यों ने एक्सपो के विभिन्न आकर्षणों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद डॉ महुआ माजी थीं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कंज्यूमर फेयर नहीं है, बल्कि यह छोटे और नए उद्यमियों को अपने उत्पाद एवं प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर भी देता है। उन्होंने कहा कि एक्सपो अब झारखंड का चेहरा बन चुका है। इसमें विभिन्न राज्यों और कुछ विदेशी प्रतिभागी भी शामिल होते हैं।

इस वर्ष के एक्सपो उत्सव में कई प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। इनमें मारुति, एलजी, डाइकिन, एचपी, लेनोवो, पॉलीकैब, सीपी प्लस जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा, अफगानिस्तान, थाईलैंड, तुर्की, दुबई और अन्य देशों के स्टॉल धारक भी फेयर में भाग लेंगे।

जेसीआई के मुताबिक इस बार एक्सपो में 350 से अधिक स्टॉल होंगे, जिनमें से 90% से अधिक स्टॉल पहले ही बुक हो चुके हैं। आगंतुकों के लिए स्टॉल धारक 5% से लेकर 50% तक की छूट देंगे, जिससे लोग एक ही स्थान पर कई बड़े ब्रांड्स का लाभ उठा सकेंगे।

इस साल के एक्सपो में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए एम्यूज़मेंट पार्क, महिला और लड़कियों के लिए एक खास पिंक हैंगर होंगे। घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे तमाम उत्पादों के स्टॉल भी होंगे। ऑटो ज़ोन में नई गाड़ियों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी। खाने-पीने के शौकीनों के लिए भव्य फूड ज़ोन होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे।

एक्सपो उत्सव 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में होगा। पूरे परिवार के लिए मनोरंजन और खरीदारी का एक शानदार अवसर होगा। जनता इस कंज्यूमर फेयर का आनंद उठा सकती है। कई प्रमुख ब्रांड्स के उत्पाद एक ही छत के नीचे सस्‍ती कीमत पर उपलब्ध होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj