सितंबर में इस दिन लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी

रांची। राजधानी रांची के जाने-माने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित बाबा राम देव के अनुसार विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व है। विज्ञान में इसे एक खगोलीय घटना मानते हैं। वे कहते हैं ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। यहां बता दें कि, साल का पहला चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लग चुका है।

चंद्रग्रहण की बात करें, तो 25 मार्च 2024 यानी होली के दिन लग चुका है। वहीं दूसरा और साल का अंतिम चंद्र ग्रहण सितंबर माह में ही लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का ये चंद्र ग्रहण काफी खास हो सकता है। आइए पंडित बाबा रामदेव से जानते हैं कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? इसके साथ ही जानें सूतक काल और किन राशियों पर पड़ेगा अधिक प्रभाव…

बाबा कहते हैं, चंद्र ग्रहण हमेशा अमावस्या या फिर पूर्णिमा के दिन ही लगता है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि यानी 18 सितंबर को दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

चंद्र ग्रहण 2024 का समय

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 सुबह 6 बजकर 11 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी।

भारत में नहीं आएगा नजर

बता दें कि, ये चंद्र ग्रहण सुबह के समय नजर आने वाला है। इसलिए ये भारत में नजर नहीं आएगा। जब चंद्र ग्रहण आरंभ होगा, उस समय पूरे भारत में चंद्रास्त की स्थिति हो चुकी होगी। हालांकि, चंद्र ग्रहण की उपच्छाया आरंभ होते समय उत्तर पश्चिमी भारत और उत्तरी दक्षिणी शहरों में चंद्रास्त हो रहा होगा, इसलिए कुछ समय के लिए इन क्षेत्रों में चंद्रमा की रोशनी थोड़ी धुंधली हो सकती है।

चंद्र ग्रहण 2024 सूतक काल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने से करीब 9 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण नहीं पड़ रहा है। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

इन देशों में आएगा नजर

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका आदि स्थानों में देखा जा सकता है।

चंद्र ग्रहण 2024 का असर इन राशियों पर

बता दें कि, चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि साल का आखिरी खंडग्रास चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के जीवन में पड़ने वाली है। वहीं, वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है।

2 अक्टूबर को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण 2024

बता दें कि, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबूर 2024 को लगने वाला है। रात के समय होने के कारण ये भारत में नजर नहीं आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *