केंद्र ने झारखंड के बेघरों को दी बड़ी सौगातः बनेंगे 1,13,195 पीएम आवास

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्र सरकार ने विधानसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड के बेघरों को बड़ी सौगात दी है। जल्द ही इन्हें इनके सपनों का घर मिल जाएगा। दरअसल, मोदी सरकार ने झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवास का आवंटन कर दिया है।

केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसले में पूरे देशभर में तीन करोड़ पीएम आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था, उसी आलोक में सभी राज्यों के साथ-साथ झारखंड को भी लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस बार भारत सरकार ने 1,13,195 आवास बनाने का टारगेट राज्य सरकार को दिया है।

इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आवंटन आदेश झारखंड को मिल गया है। सबसे अधिक पलामू, गढ़वा, गिरिडीह और रांची जिले को आवास आवंटित हुआ है। वहीं, सबसे कम आवास निर्माण का लक्ष्य कोडरमा व खूंटी जिला को मिला है।

लक्ष्य प्राप्त होते ही ग्रामीण विकास विभाग योग्य लाभुकों के चयन की प्रक्रिया फिर से प्रारंभ करेगा। प्रत्येक लाभुक को आवास बनाने के लिए दो-दो लाख रुपये की राशि आवंटित की जायेगी।

इन जिलों को मिले इतने आवास

जिलालक्ष्य
पलामू12916
सरायकेला-खरसावां6195
गढ़वा9097
लातेहार4232
पाकुड़2786
बोकारो4431
देवघर3720
चतरा5704
धनबाद5295
दुमका3977
पूर्वी सिंहभूम1965
गिरिडीह8599
गोड्डा1575
गुमला3177
हजारीबाग5614
जामताड़ा4907
खूंटी1603
कोडरमा1143
लोहरदगा4023
रामगढ़2309
रांची6410
साहेबगंज5154
सिमडेगा3158
पश्चिम सिंहभूम5205
कुल113195

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *