एमएमके हाई स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातु में शिक्षक दिवस का आयोजन 5 सितंबर को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें नृत्य, गायन, नाटक और कविता पाठ शामिल थे। छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन मुश्ताक़ ख़ान ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उनके अथक परिश्रम और समर्पण की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य कहकाशा परवीन ने अपने संबोधन में शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, जो विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाते हैं।

इस अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों और शिक्षकों को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। आने वाले शैक्षिक सत्र के लिए शुभकामनाएं प्रकट की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *