राज्य स्तरीय परेड शिविर के लिए आरयू के एनएसएस की टीम रवाना

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस के 30 स्वयंसेवकों (15 पुरुष और 15 महिला) का दल राज्य स्तरीय परेड शिविर के लिए रवाना हुआ। दो कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जयप्रकाश रजक और डॉ हैप्पी भाटिया के नेतृत्व में रांची रेलवे स्टेशन से सभी पटना गए। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने दल को रवाना किया।

इस अवसर पर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के 30 ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली स्वयंसेवक राज्य स्तरीय परेड में शामिल होने जा रहे हैं। सभी के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। सभी अपने व्यवहार, अनुशासन का परिचय देते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र) में अपना स्थान सुनिश्चित करें।

रांची से रवाना हुए एनएसएस के दल के साथ आरयू के वरिष्ठ 3 स्वयंसेवक दिवाकर आनंद, पुरुषोत्तम कुमार एवं नवीन किशोर भी साथ गए। ये टीम को सहयोग प्रदान करेंगे। पटना रवाना हुए 30 स्वयंसेवकों ने अच्छा प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj