रांची। चान्हो के खलारी रोड बीजूपाड़ा स्थित अल्ट्रासाउंड संस्थान मेडिकाना नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। उपायुक्त -सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला समुचित प्राधिकारी पीसी एंड पीएनडीटी राहुल कुमार सिन्हा ने संस्थान का निबंधन तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उसमें अल्ट्रासाउंड कार्य बंद रखने और यूएसजी मशीन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ एवं स्थानांतरण ना करने का आदेश दिया गया है। ऐसा करने पर पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।
संस्थान के ऑनर एवं चिकित्सक डॉ इश्तियाक अहमद हैं के संबंध में मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार भारत सरकार के सुरक्षा तंत्रों द्वारा आतंकी गतिविधियों में शामिल बताया गया था। डॉ इश्तियाक अहमद इसी संस्थान में चिकित्सक के रुप में कार्यरत थे। संस्थान का निबंधन संख्या 565/2023 को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj