Ranchi: दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी ये कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

रांची बड़ी खबर आई है, दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि, उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

दरअसल, दुर्गा पूजा से पहले झारखंड के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को राजधानी रांची में एक अहम बैठक की। इसमें पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल हुए।

मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पुलिस पदाधिकारियों को इस बैठक में कई जरूरी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी आदेश दिया है।