हजारीबाग। एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाओं ने शिक्षक दिवस पर सिकरी साइट कार्यालय में समारोह आयोजित कर उन शिक्षकों का सम्मान किया, जो स्थानीय समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। परियोजना से प्रभावित गांवों के 8 स्कूल के शिक्षकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। उन्हें शिक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में एक चर्चा सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों ने 21वीं सदी में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने आधुनिक दुनिया की बदलती मांगों को पूरा करने के लिए शिक्षण विधियों को अनुकूलित बनाने की जरूरत पर जोर दिया। सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने में डिजिटलीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बसरिया के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने एनटीपीसी द्वारा स्कूल को प्रदान की गई सभी सहायता के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। स्कूल में नामांकन बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक एनटीपीसी की पहलों को बताया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेंगवारी के सहायक शिक्षक गोपाल कुमार ने विभिन्न पहलों के माध्यम से निरंतर समर्थन के लिए एनटीपीसी का आभार जताया।
केरेडारी कोयला खनन परियोजना के प्रमुख शिव प्रसाद ने शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ हैं। ज्ञान प्रदान करने के प्रति उनकी निष्ठा युवा पीढ़ी के लिए उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रही है।
चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख ने कहा कि शिक्षकों का योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को ना केवल शैक्षणिक ज्ञान देते हैं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन, और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी संचार करते हैं। यह एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj