हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने वन विभाग (हजारीबाग पश्चिम डिवीज़न) के जिला वन पदाधिकारी मौन प्रकाश को 2.42 करोड़ का चेक सौंपा। इस मौक़े पर परियोजना के कोयला डिस्पैच एवं बिलिंग विभाग के अपर महाप्रबंधक पवन रावत भी मौजूद थे। यह राशि 64,000 पौधे लगाने के लिए दी गई है, जो कोयला परिवहन मार्ग के आसपास लगाए जाएंगे।
पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 तक 33,000 पौधे लगाने के लिए 6.74 करोड़ रुपये की राशि वन विभाग को जमा की जा चुकी है। इसके लिए वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम मे परियोजना के उप महाप्रबंधक प्रवीण अखोरी और मनोज कुमार बेहेरा सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति ने इस पहल के महत्व को और बढ़ा दिया। यह चेक पर्यावरणीय मंजूरी के अनुपालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो दर्शाता है कि चट्टी बरियातू परियोजना खनन और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारियों ने खनन और सीएसआर गतिविधियों पर भी चर्चा की। उन्होंने वन विभाग के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि परियोजना से प्रभावित स्थानीय समुदायों और क्षेत्र के पर्यावरण को लाभ पहुंचाया जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj