जीडी गोयनका विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। सिविल सर्जन एवं डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह ने नामकुम स्थित जीडी गोयनका विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन शनिवार को किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रतिनिधि नीरज कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाए जाने के उद्देश्य, कृमि संक्रमण से बचाव के तरीके आदि के संबंध में जानकारी दी।

उनके द्वारा बताया गया कि इस वर्ष रांची जिले में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के 663812 बच्चों व किशोर, किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मौके पर प्रवीण कुमार सिंह एवं एसीएमओ द्वारा यह बताया गया कि एल्बेंडाजोल के दवा बिलकुल सुरक्षित हैं। उद्घाटन के दौरान 250 बच्चों को एल्बेंडाजोल के दवा स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में खिलाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन अमन सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। विद्यार्थी जीवन में उसका स्वास्थ्य सर्वोच्च होता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि कृमि मुक्त बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है।

इस अवसर पर डीआरसीएचओ, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *