सीएमपीडीआई के आरआई-3 और रामकृष्ण मिशन में एमओयू

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची ने रांची के तुपुदाना स्थित रामकृष्ण मिशन टीबी सैनेटोरियम के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमयओए) पर 26 सितंबर को हस्ताक्षर किया। क्षेत्रीय संस्थान-3 की ओर से क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती एवं रामकृष्ण मिशन टीबी सैनेटोरियम के सचिव स्वामी सत्संगानंद ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत 55.86 लाख लागत वाली चिकित्सा उपकरणों की मुहैया कराया जाएगा। इस पहल से रामकृष्ण मिशन टीबी सैनेटोरियम में निदान और उपचार क्षमताओं में वृद्धि होगी, जिससे रांची और उसके आसपास के ग्रामीण और निवासियों को लाभ होगा।

उल्लेखनीय है कि सीएसआर के तहत सीएमपीडीआई द्वारा 2022 में रामकृष्ण मिशन टीबी सैनेटोरियम को एक एम्बुलेंस प्रदान की गयी है। एक अल्ट्रासाउंड मशीन-कलर डापलर सिस्टम सुविधा भी स्थापित की गयी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj