रोटी बैंक को मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने दी गई रोटी बनाने वाली मशीन

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने रोटी बैंक को रोटी बनाने वाली मशीन एवं आटा बॉल कटिंग मशीन दान में दी। रोटी बैंक बीते साढ़े चार बर्षों से झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स परिसर सहित अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन करा रहा है।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के पदधारि‍यों ने कहा कि समाज में जो मानवीय कार्य कर रहे हैं, उनका सहयोग करना हमारा परम कर्तव्य है। रोटी बनाने वाली मशीन दान कर हमलोगों को सुखद अनुभूति हो रही है। रोटी बैंक के संस्थापक विजय पाठक ने महिला मंच के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि रोटी बनाने की मशीन मिल जाने से कार्य करना और भी आसान होगा।

इस मौके पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया, अनुसूईया नेवटिया, शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, नैना मोर, मीना अग्रवाल, मंजू तुलस्यान, सुनीता सरावगी, कुसुम पटवारी एवं लक्ष्मी सर्राफ मौजूद रहीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj