लोकहित अधिकार पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। लोकहित अधिकार पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। रांची प्रेस क्‍लब में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

हटिया विधानसभा से हजारी प्रसाद साहू, भवनाथपुर विधानसभा से जयराम पासवान, लिट्टीपाड़ा विधानसभा से महेश पहाड़िया, पांकी से विश्वनाथ साहू, जामा से अनिल टुडू, लोहरदगा से पवन तिग्गा, दुमका से रोनाल्ड मुर्मू और धनवार से अकलेश्वर साहू को टिकट दिया गया है। उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने सहारा इंडिया समेत अन्‍य नन बैंकिंग कम्पनियों में डुबी हुई धनराशि पीड़ित जमाकर्ता परिवारों को ब्याज सहित अविलम्ब वापस करने की मांग की। इसे लेकर 30 सितम्बर को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू और प्रधान महासचिव मो अजहर आलम भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj