सीसीएल ढोरी क्षेत्र की पिछरी पंचायत में जनकल्याण योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड
Spread the love

बोकारो। सीसीएल के ढोरी क्षेत्र की पिछरी (द.) पंचायत, पेटरवार प्रखंड, बोकारो जिले में कई जनकल्‍याण की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री (बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग) शांतनु ठाकुर ने इसका ऑनलाइन शिलान्‍यास किया। इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा, म.प्र. (एसडी और सीएसआर) एस.एस. लाल, ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा भी उपस्थित थे।

समारोह के दौरान सीसीएल के सीएसआर के तहत 150 सोलर लालटेन और जूट बैग जनजातीय छात्रों के बीच वितरित किए गए। साथ ही, 500 से अधिक लोगों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ ली। इस सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में 3.63 करोड़ रुपये की लागत से पिछरी (द.) पंचायत के तहत बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में करनडीह में पार्क का निर्माण, पेंडरा तालाब का सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधा युक्त विवाह मंडप का विद्यापुरी मोहल्ले में निर्माण, पिछरी (द.) के विभिन्न वार्डों में 15 सोलर हाई मास्ट लाइट्स की स्थापना शामिल हैं।

कार्यक्रम में बेरमो विधायक के प्रतिनिधि उत्तम सिंह, पिछरी (द.) की मुखिया श्रीमती प्रमिला देवी, जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू, सामाजिक कार्यकर्ता देवीदास, यूनियन प्रतिनिधि जवाहर यादव, कैलाश ठाकुर, भीम महतो और ढोरी क्षेत्र के विभिन्न विभागाध्यक्ष और परियोजना अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 500 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj