Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। राज्य में 14 सितंबर को बहुत भारी बारिश होगी। कई जगहों पर गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 11 सितंबर, 2024 को दी।
तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।
कल कई जगहों में बारिश
केंद्र के अनुसार 12 सितंबर को राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
लगभग सभी जगह बारिश
केंद्र के अनुसार राज्य में 13 और 15 सितंबर तक लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कई जगहों पर बारिश
केंद्र के अनुसार 16 सितंबर को राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
कल वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 12 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।
यहां होगी भारी बारिश
- राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में 13 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
- राज्य के उत्तरी भागों में 14 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, लातेहार, लोहरदगा में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।
- राज्य के उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, रांची में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।
यहां बहुत भारी बारिश
राज्य के उत्तरी-मध्य भागों में 14 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ जिलों में पड़ने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj