Jharkhand Weather : कल इन जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात भी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन गया है। इसका असर झारखंड में दि‍ख रहा है। इसकी वजह से 25 सितंबर को रांची सहित कई जिलों में अच्‍छी बारिश हुई। कल यानी 26 सितंबर को भी कई जिलों में भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात होगा। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 25 सितंबर, 2024 को दी।

तापमान में होगा बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

गर्जन के साथ वज्रपात

केंद्र के अनुसार 26 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यहां होगी भारी बारिश

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, उत्‍तर-पश्चिमी भागों में 26 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj