Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के डालटनगंज से मॉनसून टर्फ गुजर रहा है। इसकी वजह कल यानी 18 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी। कुछ जगहों आंधी चलने की भी आशंका है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 17 सितंबर, 2024 को दी।
तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
कल कई जगह बारिश
केंद्र के अनुसार राज्य में 18 सितंबर को कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कुछ जगहों पर बारिश
केंद्र के अनुसार 19 से 21 सितंबर तक राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
कल आंधी-वज्रपात संभव
केंद्र के अनुसार 18 सितंबर को राज्य के पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसके साथ कई जगहों पर तेज हवा चलेगी। इसकी स्पीड 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
यहां होगी भारी बारिश
राज्य के उत्तरी-पश्चिम भागों में 18 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है। अन्य जगहों पर रूक-रूककर बारिश हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj