Jharkhand Weather : कल से चार दिन भारी बारिश, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 7 सितंबर से लगातार चार दिन भारी बारिश होगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 6 सितंबर, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल कुछ जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार 7 सितंबर को राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

दो दिन कई जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 8 और 9 सितंबर को राज्‍य में कई जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

लगभग सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 10 से 12 सितंबर तक लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां होगी भारी बारिश

  • राज्‍य के पश्चिम एवं दक्षिण भागों में 7 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा जिलों में पड़ने की संभावना है।
  • राज्‍य के दक्षिणी भागों में 8 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में देखने को मिलेगा।
  • राज्‍य के उत्‍तरी-मध्‍य एवं निकटवर्ती भागों में 9 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूटी, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा जिले में देखने को मिलेगा।
  • राज्‍य के दक्षिण एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में 10 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूटी, लोहरदगा, रांची, रामगढ़ जिलों में असर पड़ने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *