Jharkhand Weather : झारखंड से गुजरेगा डिप्रेशन, कल इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • छह जिलों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की संभावना
  • 50 किमी की गति से हवा चलने और वज्रपात की आशंका

Jharkhand Weather : रांची। गंगीय पश्चिम बंगाल पर गहरा दबाव गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर गहरा डिप्रेशन पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। सुबह 11.30 बजे जमशेदपुर (झारखंड) से 220 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और रांची (झारखंड) से 320 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। इसकी वजह से झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में शनिवार को बारिश हो रही है। कल यानी 15 सितंबर को भी इसका असर दिखेगा। छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर 50 किमी प्रति घंटें की गति से हवा चलने के साथ वज्रपात की आशंका भी है।

पश्चिम की ओर बढ़ेगा

इसके गंगीय पश्चिम बंगाल में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और आज डीप डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान यह डिप्रेशन के रूप में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा।

यहां होगी भारी बारिश

  • राज्‍य के उत्तरी-पश्चिमी एवं दक्षिणी-पूर्वी भागों में 15 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यहां कुछ जगहों पर 20 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। इसका असर हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।
  • इसी तरह गढ़वा, पलामू, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। यहां 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।
  • राज्‍य के पश्चिम भागों में 16 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में असर पड़ने की संभावना है।

यहां के लिए रेड अलर्ट

राज्‍य के दक्षिण-पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में 15 सितंबर को कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिले में पड़ने की संभावना है। यहां 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की उम्‍मीद है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj