झारखंड पुरुष टीम भी बनी पारा थ्रो बॉल राष्ट्रीय चैंपियन

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। महिला के बाद झारखंड पुरुष टीम भी पारा थ्रो बॉल राष्ट्रीय चैंपियन बनी। पारा थ्रो बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में पारा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड ने खेलगांव स्थित हरिवंश टानाभगत इंडोर स्टेडियम में बीसीसीएल कप पारा थ्रो बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें झारखंड की टीम ने राजस्थान को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। हरियाणा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कांटे की टक्‍कर में झारखंड ने राजस्थान को 15-13, 15-12, 11-15 एवं 15-10 से मात दिया।

विदित हो कि झारखंड की महिला टीम ने राजस्थान को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। विजेताओं को कप के साथ व्यक्तिगत पदक और नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में पारा थ्रो बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की निदेशक निर्मला रावत, फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ अल्बर्ट प्रेम कुमार, सुधा लील्हा, रमेश सिंह, निशा मेहता, मंजीत सिंह, कमल कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कास्य पदक प्रदान किया।

झारखंड टीम के कोच मुकेश कंचन ने कहा कि यह राज्‍य के लिए गर्व का विषय है। राज्य की टीम ने विपरीत परिस्थियों में तैयारी कर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि अगर सहयोग और अवसर मिले तो राज्य के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। इस अवसर पर राज्य के कप्तान सनोज महतो ने कहा कि यह नि:शक्ततता पर जीत है।

संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए बीसीसीएल, सीसीएल, सीएमपीडीआई, एनटीपीसी, झारखंड सरकार, मुक्ति संस्थान, भूषण डेंटल क्लिनिक, विमेन हेल्पलाइन सोसाइटी, डिसेबल स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति, दराद, दीपशिखा, यंग इंडिया, एनबीजेके, लीड्स, आशा, खेलगांव स्पोर्ट्स अथॉरिटी आदि को धन्यवाद दिया।

प्रतिगोगिता के आयोजन में सरिता सिन्हा, आम्रपाली, नेहा, पतरस तिर्की, मुन्ना प्रसाद और दीपशिखा के विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj