झारखंड चैंबर की हुई वार्षिक आमसभा, रविवार को मतदान

झारखंड
Spread the love

  • किशोर मंत्री ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धि
  • पांच प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध चयनि‍त

रांची। झारखंड चैंबर की 60वीं वार्षिक आमसभा अध्यक्ष किशोर मंत्री की अध्यक्षता में चैंबर भवन में 150 सदस्यों की उपस्थिति में 21 सितंबर को हुई। इसमें देवघर, जामताडा, गिरिडीह, रामगढ, पाकुड, साहेबगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स, सम्बद्ध संस्थाओं के पदधारियों के साथ-साथ जिले के व्यवसायी-उद्यमी एवं प्रोफेशनल्स उपस्थित थे। इस अवसर पर महासचिव परेश गट्टानी ने चेंबर के इस सत्र की वार्षिक गतिविधियों को सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने चैंबर के सत्र 2023-24 के बैलेंस शीट और आय-व्यय की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। आमसभा द्वारा सर्वसम्मति से चैंबर के ऑडिटर की नियुक्ति की गई। इस दौरान मेसर्स जेएन अग्रवाल एंड कंपनी को पुनः एक वर्ष के लिए चैंबर का ऑडिटर नियुक्त किया गया।

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि हमने सरकार और ब्यूरोक्रेट्स के बीच फेडरेशन के प्रति एक सकारात्मक मोमेंटम बनाया है, जिसके सार्थक परिणाम आये हैं। लगभग एक वर्ष से कृषि उपज विधेयक पारित होने के बाद भी अब तक इस गजट का प्रभावी नहीं होना, हमारे इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल है। वर्तमान सत्र में स्टार्टअप कॉन्कलेव के वृहद् आयोजन के माध्यम से हमने राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रभावी बनाने तथा राज्य में होर्टिकल्चर, फ्लोरिकल्चर को प्रोत्साहन देने की दिशा में सफल कोशिश की है। न्यूनतम मजदूरी की दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए विभाग द्वारा कमेटी का गठन कराकर निरंतर बैठकें की जा रही हैं। कई अन्‍य जानकारी भी उन्‍होंने दी।

चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और अंचल किंगर ने संयुक्त रूप से चुनावी प्रक्रियाओं से अवगत कराया। सभी सदस्यों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने में अपेक्षित सहयोग की अपील की। यह भी अवगत कराया कि गुरूनानक स्कूल में रविवार को सुबह 9 बजे शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के उपरांत मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा की जायेगी।

चुनाव पदाधिकारी ने पांच प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के निर्विरोध चयन की भी घोषणा की। इनमें प्रदीप अग्रवाल (कोयलांचल), नीतिन प्रकाश (कोल्हान), संजय अग्रवाल (संताल परगना), अमित साहू (नॉर्थ छोटानागपुर) और रमेश कुमार (साउथ छोटानागपुर) शामिल हैं। यह अवगत कराया कि केवल पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। चैंबर के संविधान में संसोधन के लिए सदस्यों द्वारा प्रेषित किये गये कुछ प्रस्तावों को भी महासचिव परेश गट्टानी ने प्रस्तुत किया, जिसे आगामी सत्र के कार्यकारिणी समिति के विचार के लिए निर्गत करने का निर्णय लिया गया।

आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने चैंबर के सभी सुझावों पर वर्षभर सहयोग का भरोसा दिलाया। आमसभा में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष राहुल साबू, आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, अमित साहू, नितीन प्रकाश, अमित महेष्वरी, पूर्व अध्यक्ष केके पोद्दार, आरके सरावगी, महेश पोद्दार, बिकास सिंह, सज्जन सराफ, अरूण बुधिया, मनोज नरेडी, रंजीत टिबडेवाल, धीरज तनेजा, प्रवीण जैन छाबडा, पवन शर्मा, सदस्य आलोक मल्लिक, आरके चौधरी, साकेत मोदी, काषी कनोई, एनके पाटोदिया, पूनम आनंद, रांची ब्रोकर एसोसियेषन, योगेंद्र पोद्दार, संदीप नागपाल समेत सैकडों सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *