जेसीआई रांची यूथ ने महिला जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ ने महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के नेतृत्व में यूथ के पदधारियों ने राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी और कृषि मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। जनहित में किये जा रहे उनके प्रयासों के लिए उनका आभार जताया। उन्हें सम्मान्नित किया।

बारी बारी से हुए इस मुलाकात के क्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास और भावी योजनाओं पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ घटित घटना पर चिंता जताते हुए महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

सांसद और मंत्री महोदया ने भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा को लेकर हमारी सरकार गंभीर है। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर कई लोकप्रिय योजनाएं भी चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ शहर से लेकर ग्रामीण स्तर की महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

प्रतिनिधिमंडल में जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के अलावा मनीषा सोंथालिया, निशी सर्राफ, मोनिका गोयनका, वंशिका शर्मा, गुनित सिंह, विनायक शर्मा शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj