Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद! ऑक्सीजन सिलेंडर से दबकर महिला की मौत, मचा हड़कंप

झारखंड
Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड की इस घटना की जांच का दिया आदेश

जमशेदपुर। हैरान कर देने वाली जमशेदपुर से आई है। एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद हो गई है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक 50 वर्षीया महिला की मौत सिलेंडर गिरने से हो गयी। मृतक का नाम वैशाली है।

उनके बेटे गुरुचरण ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब थी, जिन्हें बुधवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह चार बजे वे अचानक छटपटाने लगीं, जिससे वह बेड के नीचे गिर गयीं और उनके ऊपर ऑक्सीजन का सिलेंडर गिर गया। इस घटना में उनके हाथ और सिर में गंभीर चोटें लगीं, जिससे उनकी मौत हो गयी।

वहीं इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि मृत महिला का मल्टी ऑर्गन फेल था। उनकी स्थिति गंभीर थी, जिससे उनकी मौत हुई है।

वहीं उन्होंने बताया कि, इससे पहले भी कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद महिला को उनके परिजन घर लेकर चले गये। इधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घटना की जांच का आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *