- एफसीआई गोदाम, कड़रू का निरीक्षण किया विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने
रांची। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची श्रीमती मोनी कुमारी ने 13 सितंबर, 2024 को एफसीआई गोदाम कड़रू का निरीक्षण किया। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने गोदाम पहुंचकर जांच की कि अगस्त एवं सितंबर, 2024 का राशन उठाव हुआ है या नहीं। उन्होंने यहां पंजी का भी अवलोकन किया।
विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए सम्बंधित अधिकारी को कहा कि सितंबर माह का राशन का उठाव जल्द से जल्द करा लें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित गोदाम प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले माह में कई प्रमुख पर्व शुरू रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करें कि राशन का वितरण सही समय पर लाभुकों के बीच हो।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj