कमर दर्द ठीक करने में फिजियोथेरेपी की अहम भूमिका : डॉ प्रशेन रंजन

झारखंड
Spread the love

रांची। डॉ. प्रशेन रंजन फिजियोथेरेपी एंड न्यूरो रिहेब्लिटेशन में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। इसमें डॉ रजनीश कुमार बरियार ने सैपलिंग देकर डॉ प्रशेन रंजन को सम्मानित किया। फिजियोथेरेपी डे का थीम ‘role of physiotherapy in management and prevention in low back pain’ को लेकर उन्‍होंने महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया।

डॉ प्रशेन रंजन ने बताया कि कमर दर्द अलग-अलग कारण से होते हैं। स्पाइनल कैनाल स्टेनोसिस, स्ट्रेन इंजरी, स्ट्रेस फ्रैक्चर, हर्नियेटेड डिस्क सहित अन्‍य कारण इसमें प्रमुख हैं। डॉ प्रशेन ने बताया कि‍ कमर दर्द को ठीक करने में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

डॉ प्रियंका बरियार ने भी प्रारंभिक चरण में पीठ दर्द से संबंधित लक्षणों को रोकने के बारे में बताया। डॉ शुभ लक्ष्‍मी ने बैक पेन होने के अलग अलग स्थिति के अनुसार अलग-अलग तरह के रिलेब्लिटेशन मैनेजमेंट को समझाया।

टीम के सदस्य डॉ. ज्योत्सना, डॉ. अफजल, डॉ. आर्यन, डॉ. राहुल, डॉ. नेहा, डॉ. शिवानी, डॉ. शीला, डॉ. धीरज, डॉ. मेहर, डॉ. सबाना, रेखा, सुहेल, राहुल, सुशांत, काशिफ़, अताउल्लाह, मिनी सहित मेडिकल स्टाफ और मरीज़ ने मिलकर फ़िज़ियोथेरेपी की महत्व को समझा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj