रांची। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश कांके व पिठोरिया क्षेत्र के किसान और आम लोगों के लिए आफत बन गई। इसकी वजह से कई लोगों के घर गिर गए। बिजली पोल भी सड़क पर गिर गए। फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
बारिश के कारण खेतों में लगी फसल और सब्जियां जलमग्न हो गई है। कई गरीबों का आशियाना उजड़ गया। पिठोरिया के कोकदोरो गांव निवासी हकीम अंसारी उर्फ कोल्हा व ग्राम नवाटोला निवासी शहबान अंसारी का कच्चा मकान गिर गया। मुखिया उज्ज्वल पाहन ने कांके सीओ से आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा दिलाने का आग्रह किया है।
बनहारा गांव को रिंग रोड से जोड़ने वाली सड़क किनारे लगाए गए 33 केवीए का तार व बिजली का खंभा गिर गया। इससे मंगलवार को दर्जनों गांव के लागों का आवागमन प्रभावित रहा। इस संबंध में कांके एसडीओ ने कहा कि क्षतिग्रस्त बिजली का पोल व तार की मरम्मत शीघ्र होगी। यह डेड लाइन है। इसलिए खतरा नहीं है।
लगातार हुई बारिश से खेत पानी से लबालब हैं। इससे सब्जी फसलों को 50 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पानी रबी की फसलों के लिए लाभदायक होगा। लगातार बारिश होने से जलस्रोत रिचार्ज हो चुके हैं। इससे जमीन के अंदर पानी का स्तर बढे़गा। किसानों को चाहिए कि खाली पडे़ तालाब, बांध में वर्षा का पानी को रोककर रखें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj