Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

Horoscope Today : 26 सितंबर, 2024

मेष

किसी गलतफहमी से बचें। छुपी हुई कुछ बातें सामने आ सकती हैं। थोड़ी थकान महसूस होगी। घर पर समय का सदुपयोग करने की जरूरत रहेगी। दिन की अपेक्षा शाम का समय बेहतर व व्‍यस्‍त रह सकता है। धार्मिक विचार अग्रसर होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

वृष

शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ की उम्मीद है। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन

मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीद सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे मन खुश रहेगा। कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क

किसी मित्र की मदद से काम बनेंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में रूझान बढ़ेगा। समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आपके कार्य जरूर सफल होंगे। कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा।

सिंह

अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहतमंद भी रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं।

कन्या

ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

तुला

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक

किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे।

धनु

कामकाज निपटाने के लिए कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। मन में कोई बात दबी हो सकती है। भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है। ऑफिस के काम से थकान हो सकती है।

मकर

ऑफिस में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में ज्यादा टाइम लग सकता है। मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। सेहत पर असर पड़ सकता है।

कुंभ

किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

मीन

कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। प्रेमीजनों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj