Horoscope Today : 16 सितंबर, 2024
मेष
कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय या घर के काम धीरे-धीरे ही सही, लेकिन समय रहते पूरे हो जाएंगे। कोई भी फ़ैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाएंगे।
वृष
किसी खास काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्त के परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। अविवाहित को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी।
मिथुन
कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म होगा। मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान मिलेगा। धनलाभ के नए अवसर मिलेंगे। काम आसानी से पूरे होंगे।
कर्क
कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने नहीं रखें। कोई और इसका फायदा उठा सकता है। विवादों में पड़ने से बचें। बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष से सावधान रहें।
सिंह
रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा कि कोई ऐसी बात नहीं कहें, जिससे तनाव की स्थिति बने। नौकरीपेशा को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। दिन बेहतर रहेगा।
कन्या
जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रहा मन-मुटाव समाप्त हो जायेगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से, बचें जिनसे कोई लेना-देना नहीं है। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी।
तुला
सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है, जिससे परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है।
वृश्चिक
परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। अधिकारियों को खुश करने में कामयाब रहेंगे। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। जीवनसाथी से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है।
धनु
पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। शांत मन से काम करेंगे तो काफी फायदा होगा। प्लास्टिक के व्यापारी का बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है।
मकर
महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। नये विचारों पर काम करने से पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवार के साथ अधिक समय बीतेगा। कपड़ा व्यापारी को कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर मिलेंगे।
कुंभ
इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा।
मीन
कोई नया विचार आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। कोशिशें फलदायी रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा। उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा कर सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj