Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 11 सितंबर, 2024

मेष

हल्की थकान महसूस कर सकते हैं। धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका है तो उसमें विजय मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव को अस्थिर नहीं होने दें। मन कामकाज में सामान्य रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। काम पर ध्यान देंगे तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरूर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। नशा से दूर रहें।

मिथुन

आर्थिक दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी हंसने-हंसाने की शैली है। बीमारी को ठीक करने के लिए उपयोग करके देखें। कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेंगे। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। कुछ काम उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

कर्क

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल ख़ुश रखेंगे। सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के चलते कामकाज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।

सिंह

व्यस्त दिन के बावजूद सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी।  जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को नहीं ले जाने दें। उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो मदद की गुहार करेंगे।

कन्या

सेहत बढ़िया रहेगी। लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों। ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं।

तुला

खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। अचानक लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक

कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए, जो पैसा मांगते हैं और लौटाते नहीं हैं। बाहरी खेल आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग फ़ायदा पहुंचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे, लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। जीवनसाथी आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

धनु

कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। धन कहां खर्च हो रहा है, इसपर नजर बनाए रखने की जरूरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। ज्ञान की प्यास नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में मीठे सपने देगा। अधिकतर समय सोकर गुजार सकते हैं।

मकर

सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमाएंगे। जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें, जिससे सुकून मिले। जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे बात कर सकते हैं। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

कुंभ

नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा। धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान नयी जगहों को जानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

मीन

पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे लोगों को अपने आप पर काबू रखना चाहिए। धन की बचत करनी चाहिए। आपका महबूब बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj