Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 2 सितंबर, 2024

मेष

लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। कोशिश अपनी छाप छोड़ जाएगी। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष

घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम किया है, उसका श्रेय किसी और को नहीं ले जाने दें। अधिकारी किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे।

मिथुन

किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे।

कर्क

मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धनलाभ होने वाला है। जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी, जिससे थोड़ा परेशान हो सकते हैं। समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

सिंह

कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या

दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये सुयोग्य वर मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खूब तरक्की मिलेगी।

तुला

कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरू किये बिजनेस लाभकारी रहेगा। जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें है, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोस्तो का सहयोग साथ रहेगा। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे नहीं छोड़े। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक

मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

धनु

वाणी पर संयम रखना होगा। डॉक्टर नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ जाएंगी। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। छात्र किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें।

मकर

दिन खुशियां लेकर आया है। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं, उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं।

कुंभ

साइंस और रिसर्च से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन

किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक सुकून का एहसास कराएंगे। आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj