एम्‍स में हिन्‍दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिता के विजेता सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। एम्स में 14 से 28 सितम्बर, 2024 तक हिन्दी पखवाड़ा-2024 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य संस्थान के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों के बीच हिन्दी भाषा के प्रति जागरुकता बढ़ाना और इसके महत्व को उजागर करना था। पखवाड़े के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें हिन्दी भाषा और साहित्य को समर्पित गतिविधियों को प्राथमिकता दी गई।

हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत कई रोचक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें काव्य प्रतियोगिता, स्वरचित कविता पाठ, लघु नाट्य प्रतियोगिता, भाषानुवाद, लघु निबंध, कठिन शब्दार्थ, हिन्दी चिकित्सा प्रश्नोत्तरी और आदर्श वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रमुख थीं। इन सभी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिन्दी भाषा के विविध आयामों को उजागर करना और प्रतिभागियों को उनके साहित्यिक और रचनात्मक कौशल को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था। प्रत्येक प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को अपनी हिन्दी भाषा की समझ और सृजनात्मकता को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया।

हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन 27 सितम्बर, 2024 को किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रो. (डॉ.) सौरभ वाष्णेय ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्ववि‌द्यालय के सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि देवघर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. राम नंदन सिंह उपस्थित थे। अतिथियों ने हिन्दी भाषा की महत्ता और इसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा पर विचार व्यक्त किए।

इस दौरान पखवाड़े में आयोजित सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और हिन्दी के प्रति उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर हिन्दी भाषा की विकास यात्रा, इसके वर्तमान परिदृश्य और इसके भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। धन्यवाद नोडल अधिकारी (राजभाषा समिति) संजय कुमार ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj