Good News : एमआरएमसीएच में पहली हुई फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

झारखंड सेहत
Spread the love

  • आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क हुआ इलाज

पलामू। जिले के लोगों के लिए गुरुवार बड़ी खुशखबरी लेकर आया। यहां के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमआरएमसीएच में पहली बार चंद्रमानी देवी नामक महिला का कूल्हा रिप्लेसमेंट किया गया। यह इलाज आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार है। महिला पाठकपगार, पिपराटांड़ की रहने वाली है।

उपायुक्त ने लिया निर्णय

उपायुक्त शशि रंजन के संज्ञान में जब यह मामला आया, तब उन्होंने त्वरित मरीज का ऑपरेशन करने के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ अनिल ने सारी कागजी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए बाहर से भी उपकरण जुटाने के पश्चात विशेष डॉक्टरों की टीम बनाई। इसमें डॉ प्रवीण, दीपक, हरिओम व शस्मिता शामिल किये गये। डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया। इसके पूर्व महिला का अस्पताल के तरफ से आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। ऑपरेशन की सफलता में सहायक के रूप में नवीन, लव, दामोदर, प्रमिला, लीला व रीना का रहा विशेष योगदान।

डॉक्टरों को दिया साधुवाद

सफल ऑपरेशन को बाद डीसी ने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। कहा कि जिला प्रशासन अस्पताल को हर तरह की सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने एक शानदार काम किया है, क्योंकि उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ एक सफल ऑपरेशन किया है। हम जिला अस्पताल में अपनी सेवाओं को बढ़ाकर अपने सभी रोगियों को कक्षा उपचार में सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में कार्य कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह के ऑपरेशन के लिए जिलेवासियों को बाहर नहीं जाना पड़े।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj