27 को गिरिराज सिंह और 28 सितंबर को झारखंड पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के साहिबगंज के भोगनाडीह से 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुरू की जाने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा 27 सितंबर को जामताड़ा जिले के करमाटांड़ से मधुपुर व सारठ पहुंचेगी। सारठ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे, उनके साथ विधायक अनंत ओझा रहेंगे।

मधुपुर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जनसभा को संबोधित करेंगे। परिवर्तन यात्रा 28 को देवघर पहुंचेगी। देवघर में केकेएन स्टेडियम में 28 सितंबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी रहेंगे।