गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की मलेशिया में मौत

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के प्रवासी मजदूर संजय महतो (36) की मलेशिया में मौत हो गई। सोमवार की शाम में उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

मृतक बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत औरा निवासी भुवनेश्वर महतो उर्फ मुन्ना महतो का पुत्र था। वह मलेशिया में केइसी ट्रांसमिशन कंपनी में काम करता था। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि वह 1 वर्ष पूर्व काम करने मलेशिया गया था।

युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक शादीशुदा था। अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चे सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। परिजनों ने संजय महतो का शव जल्द से जल्द घर भेजने और कंपनी से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली प्रवासी मजदूर के गांव औरा पहुंचे। पीड़ित परिजनों की ढांढस बधाया। सरकार से इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई करने की मांग की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj