हिल टॉप पब्लिक स्कूल में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। रिलेशंस की ओर से बरियातू रोड स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन 30 सितंबर को किया गया। इसमें स्‍कूल के छात्र छात्राओं के दांतों की जांच की गई। उसके देखभाल की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रिलेशंस ने डेंटावीटा डेंटिस्ट्री एंड ब्रासेस डेंटल क्लिनिक के साथ मिलकर इस शिविर का आयोजन किया। क्‍ल‍िनिक की डॉ सौम्‍या सिन्‍हा ने बच्‍चों के दांत की जांच की।

डॉ सौम्या ने कहा कि बच्चे दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण दांतों में कैविटी ज्यादा जमा हो जाती है। इससे दांतों में सड़न होने लगती है। इसलिए दांतों की स्वच्छता पर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए।

शिविर में पायरिया, फ़्लोरोसिस, कैविटी के ज्यादा रोगी पाए गए। डॉ सौम्या ने उन्‍हें उचित परामर्श भी दिया।

मौके पर स्कूल की प्राचार्या संगीता राज, उप प्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव, रिलेशंस के आशुतोष द्विवेदी, रंजीत गुप्ता समेत आई एस जाकी, सीमा लाला, पुरोबी रॉय, सिबानी, मौसमी भट्टाचार्य, शंकर, स्नेहा, गार्गी, सूर्यकांत, साधना, प्रियंका, सिमकी बिस्वास, सरिता, निकिता, सविता सिंह कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj