रांची। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह अरगोड़ा के लेक गार्डेन बैंक्वेट हॉल में 29 सितंबर को हुआ। इसमें स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
रक्तदान शिविर आकांक्षा सोशल, एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी ने रांची सदर अस्पताल की मदद से लगाया था। आकांक्षा सोसाइटी के विवेक चांद, सतीश, कौशिक, अनुज, सत्यजीत, आशीष, अरुण देव, कुणाल शाह और ब्लड बैंक की डॉ तान्या का योगदान सराहनीय रहा।
स्वास्थ शिविर में डॉ भुवन कुमार, डॉ जय पलक, डॉ श्रुति जैन, डॉ सिद्धांत जैन का भी योगदान रहा। सभी डॉक्टर्स एवं आकांक्षा सोसाइटी के सदस्यों को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। भागवत गीता की एक एक प्रति भी भेंट की गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj