शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, बच्चे व अभिभावक हुए गमगीन

झारखंड
Spread the love

पाकुड़। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरिगंज में विदाई समारोह आयोजित कर स्थानांतरित शिक्षक दिलीप कुमार राय को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में हर किसी की आंखें डबडबाई हुई थी। शिक्षक व बच्चों ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सहायक अध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक मो तफिजुल शेख ने कहा कि शिक्षक दिलीप सभी के मार्गदर्शक थे। विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने में हमेशा जुटे रहे। इनकी कमी हमेशा खलेगी। शिक्षक नसीम अहमद ने कहा कि आज बहुत बड़ा छत्रछाया हम सभी के सिर से उठ गया। हम सभी हमेशा निर्भिक रहते थे। विद्यालय के विकास में अहम योगदान रहा। आज विद्यालय में तीन तीन स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान -गणित प्रयोगशाला, रनिंग वाटर, हैंडवाश, दिव्यांग शौचालय आदी की व्यवस्था इनके प्रयास से संभव हो पाया।

विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष आलताफ हुसैन ने कहा कि इनमें गजब के सामंजस्य की क्षमता है। सबों के साथ बेहतर तालमेल से विद्यालय का बेहतर संचालन किए। अपने बीच से अचानक शिक्षक के स्थानांतरण से पूरे गांव के लोग दुखी हैं।

विदाई समारोह के बाद गांव की गलियों में अभिभावकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी के आंखों में आंसू छलक रहा था। गांव में स्थित मस्जिद में भी शिक्षक ने माथा टेका। दिलीप कुमार राय ने कहा कि इस गांव के अभिभावकों ने जो प्यार व सम्मान दिया उसे जीवन पर्यन्त याद रखूंगा। उन्होंने अभिभावकों से नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने का भी निवेदन किया।

मौके पर सहायक अध्यापक हुसने मुबारक, मुश्ताक अहमद, जयनाल आबेदीन, जमीरूल हक, संयोजिका एरीना बीबी, नाजीबुल शेख समेत सभी बच्चे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj