सेल सेटेलाइट टाउनशिप में दुर्गा पूजा पंडाल होगा आकर्षक पौराणिक मंदिर की तर्ज़ पर

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। सेल सेटेलाइट टाउनशिप, धुर्वा (डी.पी.एस. के निकट) में इस वर्ष 33वें दुर्गा पूजा एवं काली पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन करेगा। भारत सरकार की प्रतिष्ठित महारत्न इकाई सेल की रिहायशी टाउनशिप होने की वजह से यहां दुर्गा पूजा संभ्रांत, पारंपरिक एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

इस बार पूजा पंडाल को आकर्षक पौराणिक मंदिर का स्वरुप दिया जा रहा है। पूजा पंडाल की ऊंचाई 50 फ़ीट और चौड़ाई 55 फ़ीट है। प्रवेश द्वार पर दोनों ओर नक्काशीदार खम्भों की श्रृंखलाओं के ऊपर चौकोर अट्टालिकाएं बनाकर गोल गुम्बदों का आकर बनाया जा रहा है। मुख्य द्वार के सामने, छत और दोनों ओर अट्टालिकाओं के ऊपर सुंदर आकृतियों की सजावट की जा रही है।

गर्भगृह में मां दुर्गा की 15 फ़ीट विशाल प्रतिमा के अनुरूप विभिन्न चित्र एवं रंगों से साज-सज्जा का काम जोर शोर से चल रहा है। रांची के प्रसिद्द मूर्तिकार अजय कुमार पाल द्वारा विशिष्ट 3डी प्रिंटिंग विधि से मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई जा रही है।

दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान महाषष्ठी से लेकर दशमी तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यकम, बच्चों के नृत्य एवं चित्रकारी, महिलाओं की रंगोली, गरबा डांडिया, धुनुची नृत्य एवं ढाक प्रतियोगिता जैसे अन्य कार्यक्रमों का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। महानवमी की रात में भजन, झांकी एवं नृत्य से सुसज्जित जागरण का भी आयोजन होगा।

दुर्गा पूजा में खाने पीने के लिए विशेष व्‍यवस्‍था रहेगी। भोजन स्टॉल में पिज़्ज़ा-हट, ज़ेनिस्टा-इन, वॉक एवं अन्य प्रसिद्ध रेस्टोरेंट की भागीदारी रहेगी। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजकों द्वारा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अष्टमी एवं नवमी को महाभोग वितरण के दौरान करीब 6 हज़ार लोगों को भोग उपलब्ध कराया जाएगा। मां दुर्गा की प्रतिमा 13 अक्‍टूबर, 2024 तक दर्शन के लिए विराजमान रहेगीI

इस वर्ष की दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार मिस्त्री, महासचिव आनंद त्रिवेदी एवं सचिन कुमार और कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह हैं। इनके अलावा कमेटी में संजय परीदा, संजीव कुमार, बिष्णु कुमार दास, सुशील कुमार, राम रंजन चौधरी, सिबाशीष मुखर्जी, अवधेश प्रसाद, सोमनाथ कुमार, बसंत साहू, बबलू घोष, राम किशन, अमित मिश्रा, अभिषेक कुमार, मिलिंद वर्मा, आलोक मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, मनीष माधव, अजय प्रसाद, माणिक लोहार, योगेश पटेल, अनिकेत आनंद एवं सुरेश प्रसाद की भी विशेष भागीदारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj