राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए राज्य नोडल पदाधिकारी बने डॉ ब्रजेश कुमार

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025 का आयोजन 12 से 16 जनवरी, 2025 को होगा। इसके लिए एनएसएस के राज्य पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार को झारखंड का राज्य नोडल पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। डॉ कुमार का मनोनयन झारखंड सरकार के युवाकार्य एवं खेल निदेशालय के निदेशक संदीप कुमार ने किया है।

राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत झारखंड से भाग लेने वाले युवा दल को विभिन्न स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर राज्य स्तरीय दल के चयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से झारखंड राज्य से 115 युवा प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भेजा जाएगा।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का थीम ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार’ है। इसके अंतर्गत विज्ञान मेला, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता, चित्रकला, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj