देवघर एम्स में शुरू हुई डायग्नोस्टिक एंडोस्कोपी सेवाएं, यहां से लें अपॉइंटमेंट

झारखंड सेहत
Spread the love

संजय यादव

देवघर। एम्स देवीपुर में जनरल सर्जरी विभाग ने डायग्नोस्टिक एंडोस्कोपी सेवाओं का शुभारंभ किया है। इसमें अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी शामिल हैं। यह सेवा लोगों के लिए 28 सितंबर, 2024 से उपलब्‍ध होगी।

डायग्नोस्टिक एंडोस्कोपी एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह पाचन तंत्र की गहराई से जांच करता है, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों का प्रारंभिक निदान और प्रबंधन किया जा सकता है। अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी से अन्नप्रणाली, पेट और डुओडेनम की जांच की जाती है।

कोलोनोस्कोपी द्वारा बड़ी आंत की गहन जांच की जाती है। ये दोनों प्रक्रियाएं अल्सर, पॉलीप्स, कैंसर और इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज जैसे रोगों के निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इन सेवाओं के शुभारंभ के साथ झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्‍ध हो सकेंगी। एम्स देवीपुर में इन सेवाओं की उपलब्धता से मरीजों को दूर-दराज के स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। वे समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

विभाग ने सभी संबंधित स्वास्थ्य पेशेवरों से अनुरोध किया है कि जिन मरीजों को डायग्नोस्टिक एंडोस्कोपी की आवश्यकता हो, उन्हें जनरल सर्जरी ओपीडी में रेफर करें। अपॉइंटमेंट के लिए जनरल सर्जरी विभाग, डी- ब्लॉक तीसरी मंजिल, सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *