दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, घर आई लक्ष्‍मी

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजी। इनके घर लक्ष्‍मी आई। दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। रणवीर और दीपिका को बीती शाम मुंबई के एक अस्पताल में जाते देखा गया था। इसका वीडियो सामने आया था। तब दीपिका की डिलीवरी की चर्चा होने लगी थी।

बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को गर्भवती होने की घोषणा की थी। बताया था कि वह सितंबर में बेबी को जन्म देंगी। विरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गणेश चतुर्थी के अगले दिन बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। अस्पताल में रणबीर और दीपिका की फैमिली मौजूद थी।

दीपिका पादुकोण डिलीवरी से पहले 6 सितंबर को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। दोनों ने बच्चे के जन्म से पहले आशीर्वाद लिया। इस लाइफ चेंजिंग पलों की तैयारियां शुरू की। दोनों को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया था।

दीपिका पादुकोण की डिलीवरी ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया, जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। दीपिका ने पिछले हफ्ते भी मैटरनिटी शूट की तस्वीरें शेयर कर इसका जवाब दे दिया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *